पटना(PATNA):बिहार में आज 22 मार्च को पूरे उत्साह और गौरव के साथ बिहार दिवस मनाया जा रहा है.यह दिन राज्य की ऐतिहासिक पहचान और समृद्ध विरासत का प्रतीक है.हर साल राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस का भव्य आयोजन किया जाता है.
राज्य को बताया एतिहासिक धरोहर
बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान समय में हम अपने दृढ़ निश्चय के साथ बिहार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे है.
“समृद्ध बिहार” के संकल्प के लिए सभी का सहयोग आवश्यक
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि “समृद्ध बिहार” के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है उन्होंने राज्य के नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विकास के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके.बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और इतिहास को याद करने का अवसर है. यह दिन हर बिहारी को अपने राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है.