पटना(PATNA):देशभर में आज आस्था और उल्लास के साथ रामनवमी मनाई जा रही है. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भी भव्य तैयारियां की गई है. मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है.इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रामनवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बातें
रामनवमी के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान राम का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या एवं मर्यादा का प्रतीक है.
रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है. आप सभी पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं".रामनवमी के मौके पर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे है.