☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का दीक्षांत परेड, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल

राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का दीक्षांत परेड, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल

पटना (PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिले स्थित मुख्यमंत्री बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. उन्होंने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका होती है. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी प्रशिक्षु पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे.

समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को सम्मानित किया गया. अंकित कुमार को बेस्ट प्रोवेशनर ओवरऑल और बेस्ट प्रोवेशनर इंडोर, रुपेश कुमार को बेस्ट प्रोवेशनर आउटडोर तथा मीना कुमारी को बेस्ट प्रोवेशनर परेड कमांडर का पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को शपथ भी दिलाई गई। परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज और अकादमी ध्वज के साथ आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस अकादमी परिसर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि अकादमी के विस्तार के लिए 22 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है, जहां नए प्रशासनिक भवन, परेड मैदान, अधिकारियों के आवास और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार, 2023 बैच के 1218 पुलिस अवर निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा हुआ है, जिनमें 436 महिलाएं और पहली बार नियुक्त 3 ट्रांसजेंडर अवर निरीक्षक भी शामिल हैं. प्रशिक्षण के बाद सभी की विभिन्न जिलों में तैनाती की जाएगी.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री, सांसद, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक, उनके अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे.

Published at:13 Dec 2025 10:54 AM (IST)
Tags:biharbihar newsbihar news updatelatest updatecm nitish kumarbihar sarkar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.