✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एक्शन में सीएम नीतीश कुमार,इस्तीफे से पहले कई योजनाओं का किया निरीक्षण

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 5:36:21 PM

हाजीपुर (HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर और आसपास के इलाकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक्शन मोड जारी है. इस्तीफे से एक दिन पहले भी उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर यह संकेत दिया कि सरकार की प्राथमिकता अब भी आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है.

बाकरपुर-मानिकपुर फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का जायजा

सोमवार को मुख्यमंत्री अचानक निरीक्षण के लिए निकल पड़े और सोनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने छपरा जिले के अंतर्गत बाकरपुर-मानिकपुर फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल का भी निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हो

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास योजनाओं में पारदर्शिता व गति दोनों जरूरी हैं.

अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल दिखी

इस मौके पर संबंधित विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उनके इस अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में भी हलचल देखी गई और काम में तेजी लाने के संकेत मिले.

इस्तीफे की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है.

Tags:Nitish Kumar Hajipur Sonpur inspectionBihar CM Nitish Kumar inspection newsNitish Kumar development review HajipurSonpur inspection Nitish Kumar latest updateBihar CM surprise inspection newsNitish Kumar field visit Bihar newsNitish Kumar latest news todayNitishCm Nitish KumarBiharHajipur News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.