✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री ने किया मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड और पुनपुन ब्रिज का निरीक्षण, कहा-लोगों की सहूलियत हमारी पहली प्राथमिकता

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:35:56 AM

पटना (PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को राजधानी पटना के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज समेत कई अहम परियोजनाओं का निरीक्षण किया.बता दे इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करें ताकि लोगों को यातायात में राहत मिल सके और जाम की समस्या से छुटकारा मिले.

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर से की, जहाँ उन्होंने परियोजना से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ अधिकारियों से प्राप्त कीं. बताया गया कि यह एलिवेटेड रोड सिपारा पुल के ऊपर से गुजरते हुए महुली तक जाएगा.मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि इस सड़क के बन जाने से बाईपास और मुख्य शहर के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनने वाली सर्विस रोड से स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज और घाट का निरीक्षण

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला पुनपुन घाट की ओर बढ़ा, जहाँ उन्होंने सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य और घाट सौंदर्यीकरण परियोजना की समीक्षा की. जहां स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा इस क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है.साथ ही वर्षों की उपेक्षा अब खत्म हो गई है.मुख्यमंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,पुनपुन घाट तक अब लोग आसानी से पहुंच सकेंगे.जहां पिंडदान करने वाले लोगों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है. यह क्षेत्र हमारे दिल के करीब है, और इसके विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

महुली में सर्विस रोड निर्माण का जायजा

निरीक्षण के अगले चरण में मुख्यमंत्री ने बिहटा-सर्मेरा पथ और पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट पर चल रहे सर्विस रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. वही अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि इस नई लिंक से दोनों पथों के बीच सुगम ट्रैफिक फ्लो सुनिश्चित होगा. मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना-गया पुराने पथ का भी मुआयना किया.

Tags:BiharBihar NewsTodays newsCm Nitish KumarChief Minister inspected Mithapur-Mahuli four laneconvenience is our first priorityDevelopment in biharHindi newsAaj ki khabar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.