✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:11:20 PM

पटना (PATNA) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एस०डी०आर०एफ०) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल द्वारा बाढ़ एवं आपदा के समय किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. साथ ही वहां लगाई गई प्रदर्शनी में आपदा के समय उपयोग किए जानेवाले उपकरणों / साधनों की कार्यपद्धतियों के बारे में भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जवानों की हौसलाअफजाई की और कहा कि आपलोग इसी तरह अच्छे से काम करते रहिए. 

ज्ञातव्य है कि राज्य में बाढ़, आगजनी, भूकंप, चक्रवात, नदी में डूबने की घटना आदि आपदा के दौरान खोज, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा रिस्पांस बल (एस०डी०आर०एफ०) का गठन एक विशेष प्रशिक्षित बल के रूप में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है. इसके बटालियन के मुख्यालय हेतु बिहटा, पटना में राज्य सरकार के द्वारा 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है. बटालियन के अधिकारियों तथा जवानों के आवासन तथा कार्यालय हेतु भवन निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2013 में अस्थायी पोटा केबिन का निर्माण किया गया. इन अस्थायी संरचना के काफी पुराना हो जाने पर तथा एस०डी०आर०एफ० के कार्यबल में बढ़ोतरी के कारण वहाँ आवासन एवं कार्यालय कार्य के संचालन में काफी कठिनाई हो रही थी इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एस०डी०आर०एफ० के अधिकारियों एवं जवानों के बेहतर आवासन, प्रशिक्षण एवं कार्यालय हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 267.24 करोड़ रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी तथा निर्माण की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दी गयी. 

इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 30 अप्रैल, 2023 को किया गया था. उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा कई बार स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। 11 जुलाई, 2025 को निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को शीघ्र पूरा करने, छतों पर सोलर लगाने तथा परिसर के पहुँच पथ को ठीक करने का निर्देश दिया गया. 

आज उद्घाटन किए गए भवनों में 4 मंजिला प्रशासनिक भवन है जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के लिए कार्यालय कक्ष का निर्माण कराया गया है. 3 मंजिला प्रशिक्षण भवन है जिसमें 6 स्मार्ट क्लास रूम, पुस्तकालय, सभाकक्ष तथा कम्प्यूटर लैब, फैकल्टी चैम्बर एवं कार्यालय कक्ष है. 3 मंजिला क्वार्टर मास्टर स्टोर है जिसमें कुल 5 बड़े-बड़े भण्डार कक्ष हैं जिसमें आपदा से जुड़े आवश्यक उपकरण नाव आदि रखे जाएंगे. 3 मंजिला क्यू०आर०टी० भवन है जिसमें बहुउद्देशीय हॉल, डॉरमेट्री, डायनिंग हॉल आदि हैं. राज्य आपदा रिस्पांस बल के कर्मियों के आवासन हेतु 3 बैरक का निर्माण किया गया है. एक बैरक में 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है, इस प्रकार 3 बैरक में कुल 300 लोग रह सकते हैं. हेड कांस्टेबलों एवं कास्टेबलों के आवासन हेतु बहुमंजिले भवन में कुल 132 यूनिट फ्लैट बनाये गये हैं. ऑफिसर्स मेस में कुल 6 गेस्ट रूम, मीटिंग रूम तथा डाइनिंग हॉल हैं. कमान्डेंट, डिप्टी कमान्डेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर तथा डॉक्टर के आवासन हेतु अलग-अलग भवनों का निर्माण किया गया है. 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

Tags:bihar newsbiharbihar cmcm nitish kumarnitish kumarbihar election 2025bihar vidhansabha chunav 2025bihar chunavbihar chunav 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.