✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा : जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:58:17 AM

छपरा(CHAPRA): छपरा में आज जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों  के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला. इस घटना में दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. वहीं गोलीबारी की इस घटना में एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी गोली लगी है. आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं गोली लगने से मृत व्यक्ति की पहचान  नवादा गांव निवासी 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

मामले की जांच कर रही पुलिस 

बताया जा रहा है गजेंद्र सिंह अपने घर के पास थे तभी पड़ोसी जलेश्वर सिंह अपने बेटे  के साथ पहुंचे और गजेंद्र सिंह और उनके एक बेटे पर घातक हथियारों से हमला कर दिया. जिसमें गजेंद्र सिंह के माथे में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरे पक्ष के जलेश्वर सिंह के बेटे को भी गोली लगने की बात सामने आई है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल पहुँच जमकर हंगामा किया. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. 

Tags:biharchapra newscrime news biharbihar policeland dispute case in chaprafiring between neighbors over land dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.