☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बेतिया में बवाल, आपस में भिड़े ग्रामीण और थानेदार, थानाध्यक्ष हुए सस्पेंड

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बेतिया में बवाल, आपस में भिड़े ग्रामीण और थानेदार, थानाध्यक्ष हुए सस्पेंड

बेतिया(BETIYA): बेतिया में आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सिरिसिया थाना का घेराव किया, साथ ही पुलिस और ग्रामीणों में झड़प भी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार झड़प में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल 21 जून को आजाद चौक पर एक युवक, सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई थी. इसके बाद परिजन ग्रामीण, शव को लेकर थाना पहुंचे जहां किसी बात को लेकर पुलिस और परिजनों में विवाद हो गया. इसी बीच देखते ही देखते पुलिस और आक्रोशित लोगों में झड़प हो गई और थाने में बवाल शुरू हुआ और आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे.

सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है.  इधर जिस वहान से दुर्घटना हुई है उसे वहां की पुलिस ने पहले ही जप्त कर लिया है. बेतिया डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया है की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था. वहीं बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि सिरिसिया थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Published at:25 Jun 2025 11:51 AM (IST)
Tags:bihar newsbihar betiya newsbihar latest newsbetiya newsbetiya crime news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.