✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में सड़क निर्माण को लेकर बवाल, दबंगों ने ग्रामीणों पर लाठी-डंडे से हमला, एक दर्जन घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 4:53:51 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में सरकारी जमीन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद हो गया.आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने सड़क निर्माण को जबरन रोक दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया.

हथियारों से लैस होकर ग्रामीणों पर हमला

विरोध से नाराज होकर दबंगों ने हथियारों से लैस होकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से किए गए हमले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

गांव में तनाव का माहौल

स्थानीय ग्रामीण सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि राजवाड़ा से दुर्गा स्थान तक सरकारी जमीन पर पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने वाली थी. लेकिन कुछ लोगों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए काम रोक दिया और विरोध करने पर हमला कर दिया.ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी गढ़हारा थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है.

Tags:BegusaraiBiharroad construction disputelocal disputeland issuevillage clashattack on villagersinjured villagersGadhhara police stationRajwara villagegovernment landcrime newsBihar newslathi chargestone peltinghospital admissiontension in villagelaw and order

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.