✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 5:16:15 PM

मोतिहारी (MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. यह घटना ढाका थाना क्षेत्र के करमवा चौक के पास उस समय हुई जब भारतमाला परियोजना के तहत निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस और विभाग की टीम मौके पर पहुंची, कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. विरोध धीरे-धीरे बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.अचानक स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को पीछे हटना पड़ा.

ग्रामीणों ने एक स्थानीय चौकीदार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की

इसी दौरान आरोप है कि ग्रामीणों ने एक स्थानीय चौकीदार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.कुछ समय के लिए उसे बंधक बनाए जाने की भी बात सामने आई है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद मौके पर भारी तनाव का माहौल बन गया. बाद में इस मामले में NHAI विभाग की ओर से ढाका थाना में शिकायत दी गई, जिसमें 12 लोगों को नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि पूछताछ के बाद कुछ को छोड़ भी दिया गया. घटना के बाद कुछ ग्रामीण गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है.

Tags:Viral video of bihar policeMotihari police ke sath maarpeetTrending newsViral newsViral video of biharBihar police videoViral news todayBihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.