✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच कुर्सी फेंककर मारपीट, जानिए पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:58:06 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर-सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत में और शिक्षिका में जमकर हंगामा और मारपीट हुआ. दरअसल, ये हंगामा प्राथमिक विद्यालय अनुसुचित जाति कुमैठा में शौचालय की सफाई को लेकर हुआ था. वहीं, इस मामले में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश झा ने बताया कि बाथ गांव के रहने वाली सहायक शिक्षिका रिता कुमारी चक्रवर्ती ने शौचालय सफाई को लेकर गाली गलौज और कुर्सी फेककर मारपीट की, जिससे बो बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने घटना स्थल पहुंच मामले को कराया शांत

वहीं, सहायक शिक्षिका रिता कुमारी चक्रवर्ती ने भी बताया कि शौचालय सफाई नहीं करने को लेकर कुर्सी फेककर प्रधानाध्यापक ने मारपीट शुरू की थी. जिससे बाये हाथ में चोट आ गयी है और वो बाल-बाल बच गई. इस घटना की सूचना स्कूल के छात्राओं ने अपने अभिभावक को दी, जिसके बाद अभिभावकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले को शांत कराया और शिक्षिका रिता कुमारी चक्रवर्ती को घर भेज दिया.

शिक्षिका को दूसरे स्कूल में किया गया प्रतिनियुक्त

वहीं, स्कूल की छात्रा ने बताया कि शिक्षिका रिता कुमारी चक्रवर्ती स्कूल में मनमानी करती हैं. इसी वजह से कुर्सी फेककर प्रधानाध्यापक और शिक्षिका में मारपीट हुई. पूरे घटना कि जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती को दे दी गई है. सूचना मिलते ही उन्होंने शिक्षिका रिता कुमारी चक्रवर्ती को दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्त कर दिया है और जांच करने की बात कही जा रही है.

Tags:Bhagalpur headmaster and teacher fightbhagalpur newsbihar newsfight in bhagalpurteacher fightbihar teacher fight

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.