✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जनगणना 2027: बिहार में 48.50 लाख लोगों ने स्व–गणना में लिया भाग,बनाया डिजिटल रिकार्ड

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 7:10:39 PM

पटना(PATNA): बिहार में भारत की जनगणना 2027 का पहला चरण लोगों की बड़ी भागीदारी के साथ पूरा हो गया है. 17 अप्रैल से 1 मई तक चले ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में राज्यभर से लाखों लोगों ने हिस्सा लेकर डिजिटल रिकॉर्ड बनाने में योगदान दिया है. अब 2 मई से दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत सर्वे करेंगे.

इस ऑनलाइन चरण में 48,50,848 लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई. इनमें से 1,68,564 लोगों ने प्रक्रिया की शुरुआत की, जबकि 46,82,284 लोगों ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया. इस अभियान को राज्य के सभी जिलों में व्यापक समर्थन मिला. जिलावार आंकड़ों में मधुबनी सबसे आगे रहा, जहां 6,05,824 लोगों ने स्व-गणना में हिस्सा लिया. इसके बाद वैशाली में 5,86,220 और दरभंगा में 4,95,331 लोगों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई. गोपालगंज, पटना और भोजपुर जैसे जिलों में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

अन्य जिलों जैसे औरंगाबाद, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, कटिहार और जमुई में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन गणना पूरी की. वहीं मुजफ्फरपुर, सिवान, समस्तीपुर और रोहतास जैसे जिलों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया. गया, नालंदा, बक्सर और नवादा में भी उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई. हालांकि कुछ जिलों जैसे मुंगेर, अरवल, लखीसराय, बांका और कैमूर में अपेक्षाकृत कम लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन वहां भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है.

अब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 2 मई से हो चुकी है, जो 31 मई तक चलेगा. इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और हर परिवार से 33 प्रश्न पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे. जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर ली है, उन्हें केवल अपना एसएसआईडी प्रगणकों को दिखाना होगा, जिससे उनकी जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा और प्रक्रिया और अधिक तेज और सटीक बन सकेगी.

Tags:BiharBihar Census 2027Population Census 2027 UpdateOnline Self Enumeration BiharDoor to Door Census SurveyCensus First PhaseBihar UPDATEBihar newsBihar censusthe news postnewspost news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.