✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

इनकम टैक्स विभाग में CBI की रेड, ITO अधिकारी धर्मेंद्र कुमार गिरफ्तार। जानिए क्या है मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:54:20 AM

नालंदा (NALANDA) : बिहार में सीबीआई की टीम ने गुरुवार को अस्पताल चौराहा स्थित इनकम टैक्स विभाग में छापेमारी की है. ये छापेमारी घंटों तक चली है. बता दें कि एकंगरसराय के शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार शिकायत पर सीबीआई एसीबी की टीम बिहार शरीफ पहुंची. जहां सीबीआई एसीबी की टीम ने ITO धर्मेंद्र कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.  

धर्मेंद्र कुमार को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार का आधार कार्ड में शुद्धिकरण को लेकर आईटीओ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा 10000 की मांग की जा रही थी. वहीं शिकायतकर्ता की शिकायत पर सत्यापन करते हुए सीबीआई एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. रात में करीब ग्यारह बजे सीबीआई एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार और शिकायतकर्ता बिजेंद्र कुमार को भी अपने साथ ले गई है. 

पदाधिकारियों में हड़कंप

सीबीआई की टीम जैसे ही बिहारशरीफ इनकम टैक्स कार्यालय पहुंची अधिकारी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. लोग अपने अपने काम को छोड़कर भागने में भलाई समझने लगे. इस दौरान सीबीआई एसीबी की टीम के द्वारा आईटीओ धर्मेंद्र कुमार के कई दस्तावेज एवं कंप्यूटर को खंगाला गया. फिलहाल सीबीआई एसीबी की टीम जांच कर रही है.

Tags:CBI ACB raids Income Tax DepartmentCBIACBIncome Tax DepartmentBIHARBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.