✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शिक्षक नियुक्ति का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों को मिला पूर्व मंत्री संतोष सुमन का साथ, कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:31:26 PM

पटना (PATNA): बिहार में लगातार शिक्षक अभ्यर्थी नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे हैं. तो वहीं अब उन्हें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का साथ मिला रहा है. सोमवार को पटना के गर्दनीबाग में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे है.  इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा हमारी पार्टी उन अभ्यर्थियों के साथ है. जो बिहार के युवा हैं और बिहार में ही काम करना चाहते हैं.

पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

बता दें कि बिहार सरकार की ओर से लागू किए गए-नए नियमों के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर चुके हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार 1 जुलाई को पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज की थी. जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई थीं, जिस पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी सहित तमाम दलों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है.

नीतीश कुमार पर बोला हमला

इसी सिलसिले में आज पूर्व मंत्री संतोष सुमन आज अभ्यार्थीयों को अपना समर्थन दे रहे है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से डोमिसाइल नीति में बदलाव किया है, कि बाहर के लोग भी अब यहां पर आकर शिक्षक अभ्यर्थियों के रूप में फॉर्म भर सकते हैं. यह गलत है, हम लोग इसका विरोध करते हैं. वहीं संतोष सुमन ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा जिसका कमेटमेंट के साथ गठबंधन हुआ था की तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना है. कुछ दिनों के बाद उस कमेंटमेंट पर नीतीश  कुमार पूरे नहीं उतर रहे हैं.  उनको तो कुर्सी प्यारी है. अब राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से पूरा प्रेशर दिया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाओं वरना पार्टी तोड़ देंगे.  पार्टी तोड़ने की कवायद तो राष्ट्रीय जनता दल की ओर से हो रही है इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विधायकों को बुलाकर के समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आप लोग हमारे साथ रहिए. साथ ही  संतोष सुमन ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के पूरा प्रयत्न कर रही है.  तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं बहुत व्याकुल हैं और परेशान हैं.  5 से 10 दिनों के भीतक बिहार में भी बड़ा खेला हो जाएगा.

Tags:Candidates opposingthe appointment of teachersgot the supportof former minister Santosh Sumanthe workers saton an indefinite strike

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.