✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर : अलाव ताप रहे लोगों पर गिरी जर्जर पुरानी दीवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:56:36 PM

बक्सर(BUXAR): बक्सर नगर के खलासी मोहल्ला में दीवार गिर जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. इलाज कर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी श्याम बाबू रजक ने बताया कि दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है उसे प्राथमिक उपचार करते हुए अन्यत्र रेफर किया जा रहा है. 

पूरा मामला 

प्रत्यक्षदर्शी महेश राम ने बताया कि खलासी मोहल्ला निवासी नथुनी राम के पुत्र बिहारी राम (25 वर्ष) तथा सुरेंद्र राम के पुत्र छोटू राम(27 वर्ष) एवं अन्य लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान लकड़ी तोड़ने के लिए पुरानी दीवार की छेद में लकड़ी फंसा कर उसे तोड़ने लगे. इसी बीच पुरानी जर्जर दीवार सीधे उन लोगों पर आ गिरी, जिससे कि बिहारी और अविनाश उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए. छोटू का पैर टूट गया है और उसे सिर में गंभीर चोट लगी है. जबकि बिहारी राम के भी सिर में चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हुए थे, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. पूरा अस्पताल परिसर परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मॉडल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है . 

Tags:biharbuxardilapidated old wall fell on the people heating the bonfire

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.