✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया में पारिवारिक विवाद में वारदात, बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 11:39:37 AM

पूर्णिया (PURNIA) : पूर्णिया में अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी.  हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और दो शादियों से उपजी रंजिश की बात सामने आ रही है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. घटना मरंगा थानाक्षेत्र के जाफरीनगर मिल्की गांव की है.

रिश्तों में दरार बनी मौत का कारण

मृतक की पहचान रुपौली मतेली गांव निवासी जुगेश यादव के रूप में हुई है. मृतक एक यात्री बस का चालक था और वह दूसरी पत्नी के साथ रहा था. मृतक के परिजनों ने बताया कि जुगेश बस स्टैंड में बस लगाकर पैदल ही अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए अज्ञात हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की दूसरी पत्नी ने बताया कि पहली पत्नी के द्वारा उसे धमकी दी जा रही थी कि जुगेश को मार दिया जाएगा.

Tags:Purnia bus driver murderBus driver killed with knife in PurniaPurnia stabbing incident bus driverBus driver homicide PurniaBihar newsCrime news bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.