✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 11:46:03 AM

रोहतास : जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें बस में सवार दो शिक्षक की मौत हो गई. वहीं 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया. जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई. वहीं चार अन्य शिक्षक भी घायल हो गए हैं. जिसमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है.

मृतक विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले थे वहीं मृतक पुनीत कुमार सिंह बीएससी शिक्षक थे जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे.

बता दे की कैमूर जिला के चैनपुर के मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों का टूर लेकर एक बस पर सवार होकर सभी लोग पटना के लिए निकले थे. इसी बीच रोहतास जिला के परसथुआ के पास ये हादसा हो गया. मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक तथा बस में टक्कर हो गई. वही घायल शिक्षक विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह तथा एक महिला शिक्षा का ललिता कुमारी भी शामिल है. सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दे की इस हादसे में 10 बच्चे भी घायल हो गए हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

Tags:Patna school bus accidentSchool children bus crash in PatnaBihar school bus accident newsPatna tour bus accidentSchool trip bus accident BiharTwo dead in Patna bus accidentBihar road accident latest newsSchool bus overturns in PatnaStudents injured in bus crash BiharBihar breaking news accidentPatna highway bus accidentFatal road accident in Biharus carrying school children crashes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.