✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नवादा में चली तड़ातड़ गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, 3 फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 11:22:38 AM

नवादा(NAWADA):नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना कोशी गांव के बधार इलाके में हुई, जहां दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई.मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया.घायल अपराधी की पहचान जमुई जिले के लछुआड़ गांव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकु प्रसाद यादव उर्फ मंटू यादव के रूप में हुई है.

किसी बड़े वारदात को अंजाम देने जा रहे है बदमाश

बताया जा रहा है कि वह अपने चार साथियों के साथ रोह इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था.पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान अपराधियों और पुलिस का आमना-सामना हो गया, जो मुठभेड़ में बदल गया.

एक बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

मुठभेड़ के दौरान टिंकु यादव के बाएं में गोली लगी, जो आर-पार निकल गई. इस वजह से उसके पैर की हड्डी भी टूट गई है. पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है.हालांकि, उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.बताया जा रहा है कि टिंकु यादव पहले से ही कई मामलों में वांछित था. रोह थाना में एक ग्रामीण डॉक्टर की हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था. इसके अलावा नवादा नगर थाना में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज है.

Tags:NawadaBiharNewsPoliceEncounterEncounterNewsCrimeNewsBreakingNewsGunfightCriminalInjuredPoliceActionLawAndOrderBiharCrimeFiringIncidentSearchOperationLocalNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.