✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार चुनाव में BSP की एंट्री! तैयारियों में जुटी पार्टी,सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:33:51 AM

पटना (PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.इसी कड़ी में अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है.पार्टी की ओर से बड़ी पहल करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद आज पटना पहुंचे.

बसपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत

पटना एयरपोर्ट पर बसपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके साथ राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे.आकाश आनंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर पटना आए हैं. इसके साथ ही चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारियां तेज की जा रही हैं. बहुजन समाज पार्टी बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी.

आकाश आनंद सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल 

पटना आगमन के बाद आकाश आनंद एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगे. बसपा के इस ऐलान को राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, खासतौर पर दलित और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में.

बसपा का बड़ा ऐलान सभी सीटों पर उतरेगी पार्टी 

वही मायावती के भतीजे आकाश आनंद आज पटना पहुंचे उनके साथ रामजी गौतम भी पटना आए.बता दे छत्रपति साहू महाराज जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे, और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे.

Tags:Todays newsBihar NewsAaj ki khabarBihar political newsBihar politicsTodays political newsBSP's entry in Bihar electionsBihar vidhansabha chunavPatna news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.