सहरसा(SAHARSA):सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.पीड़िता की मां ने सदर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और महज दो घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पढ़े पीड़िता की मां ने क्या कहा
पटुआहा निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी.इसी दौरान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ रॉकी, जो वर्तमान में पटुआहा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था, अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया.
आरोपियों ने सो रही नाबालिग को जबरन घर से उठा लिया
आरोप है कि आरोपियों ने सो रही नाबालिग को जबरन घर से उठा लिया और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया.घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.