✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर के भाई ने अररिया सांसद को जान से मारने की दी धमकी, कहा-'यह मेरी आखिरी वार्निंग, 10 लाख दो वरना.....'

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:51:25 AM

अररिया(ARARIA): अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी नेपाली नंबर से भेजी गई है. सांसद के मोबाइल नंबर पर एक नेपाली मोबाइल नंबर से दस लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का टेक्स्ट मैसेज भेजा गया है. भाजपा सांसद को यह धमकी जेल में बंद कुख्यात सजायाफ्ता दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर ने दी है. मामले को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को अपने लेटर पैड पर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. सांसद के आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है.

नेपाल के मोबाइल नंबर से भेजी गई है धमकी

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि, उनके मोबाइल नंबर पर 27 अगस्त की दोपहर करीबन 1 बजकर 51 मिनट में दो बार फोन कॉल आया था. यह फोन कॉल नेपाल के मोबाइल नंबर से आया था. नेपाल का मोबाइल नंबर होने के कारण वह फोन कॉल रिसीव नहीं किया गया. जिसके बाद सांसद के मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज उसी मोबाइल नंबर से आया. जिसमें उन्हें धमकी दी गई. धमकी में लिखा गया था कि, ‘यह मेरी आखिरी वार्निंग है’. मेरे भाई दिनेश राठौर को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रूपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो, नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय भी बम, गोलियों से उड़ा देंगे’.

सांसद ने दर्ज कराई लिखित शिकायत

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि, उनके मोबाइल नंबर पर नेपाली नंबर से आये मैसेज को उनके द्वारा 1 सितंबर 2024 को देखा गया. जिसके बाद उन्होंने ऐतिहातन नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि, वह अपराधी दिनेश राठौर और उसके गैंग के निशाने पर बहुत दिनों से हैं. इधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नगर थानाध्यक्ष ने मामले में फिलहाल जांच किए जाने की बात कही है.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजअररियाअररिया सांसदभाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंहकुख्यात गैंगस्टरजान से मारने की धमकीBiharBihar NewsArariaAraria MPBJP MP Pradeep Kumar Singhnotorious gangsterdeath threatsभाजपाBJP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.