✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दो भाई के झगड़े को शांत कराने पहुंचे तीसरे भाई की मौत,सदमे में माँ ने तोड़ दिया दम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 6:30:24 PM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR):  जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. वही इस झगड़े को शांत कराने पहुंचे तीसरे भाई की जान चली गई. अपने सामने बेटे की  मौत देख सदमें में माँ ने भी दम तोड़ दिया.  घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मामला बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर दक्षिणी पंचायत का है. मृतक की पहचान रामबाबू सहनी के रूप में हुई है, जो मूक-बधिर थे और गांव में रहकर अपनी बीमार मां की देखभाल करते थे. उनके दोनों भाई मनोज और चंद्रमणि दिल्ली में मजदूरी करते हैं और मां की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर घर आए थे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात किसी छोटी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो अगले दिन झगड़े में बदल गई. जब दोनों भाई घर के आंगन में आपस में भिड़े हुए थे, तभी रामबाबू उन्हें रोकने के लिए बीच में पहुंचे. इसी दौरान उन्हें जोर का धक्का लगा, जिससे वे गिरकर बेहोश हो गए.

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जब उनका शव घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत का सदमा 65 वर्षीय मां पुकारी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया. एक ही दिन में मां-बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags:Muzaffarpur Crime NewsBrother Dispute Turns DeadlyBihar Family Violence CaseFamily TragedyMurder in Family DisputeMuzaffarpur Breaking NewsShocking Incident MuzaffarpurBihar Crime NewsFamily ConflictMuzaffarpurr Crime NewsMuzaffarpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.