✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जमीन विवाद में भयंकर मार, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला, देखिए लाइव वीडियो

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 4:14:39 PM

सहरसा (SAHARSHA) : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया. जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने

जानकारी के अनुसार बहुअरवा वार्ड नंबर 10 निवासी जितेंद्र सिंह अपने हिस्से की जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर अचानक हमला बोल दिया और घर में घुसकर मारपीट की.

महिला गंभीर रुप से घायल

हमले के दौरान जितेंद्र सिंह की पत्नी अलका सिंह को निशाना बनाया गया. उनके सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर भी चले जिससे इलाके में दहशत फैल गई. आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है.

 

Tags:Saharsa land disputeBihar land dispute violenceSaharsa clash over landStone pelting in Saharsa villageLathi attack in Bihar disputeSaharsa crime newsBihar breaking news todaySaharsa police investigationVillage clash Bihar newssaharsa newsSaharsa newsSaharasa update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.