✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया में ACB ने 10 हजार घूस लेते सहायक अभियंता को रंगे हाथ दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 7:34:41 PM

पूर्णिया (PURNIA) : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को ₹10,000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई उस समय हुई जब वह एक संवेदक से योजना से संबंधित एमबी (मेजरमेंट बुक) पास कराने के बदले रिश्वत ले रहे थे.

संवेदक ने दर्ज करायी थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, संवेदक ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहायक अभियंता भूषण प्रसाद उनसे योजना की कुल राशि का 6 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं. शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही दो बार ₹16,000 और ₹6,000 की रिश्वत ले चुका था और अब फिर से ₹10,000 की मांग कर रहा था.

54,000 नकद बरामद किए गए

शिकायत के आधार पर निगरानी थाना, पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई.पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और पूर्णिया में कार्रवाई करते हुए अभियंता को घूस लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ₹54,000 नकद भी बरामद किए गए.

मामले की विस्तृत जांच जारी

निगरानी डीसीपी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का तबादला पूर्णिया से कटिहार हो चुका था इसके बावजूद वह पूर्णिया आकर अवैध वसूली कर रहा था. भूषण प्रसाद मूल रूप से बाढ़ जिला का निवासी है.फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

 

Tags:Purnia bribery caseBihar corruption newsAssistant engineer arrested BiharBribe case in PurniaBihar vigilance raidPurnia latest newsBihar crime news todayAnti-corruption drive Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.