✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा के रहनेवाले युवा आईपीएस की कर्नाटक के सड़क हादसे में मौत,गांव में पसरा सन्नाटा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:55:01 AM

सहरसा(SAHARSA):बिहार के सहरसा ज़िले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आयी है.जहां के रहनेवाले  IPS अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. आपको बताये कि कर्नाटका के हासन जिले  में ये हादसा को हुआ है. वहीं खबर मिलते ही पूरे बिहार के सहरसा जिले में  सन्नाटा पसर गया.वहीं जैसे ही सोनवर्षाराज प्रखंड के फतेपुर गांव में आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं गांव वालों की भी आंखे नम हो गई.

  2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी थे

वहीं राजकीय सम्मान के साथ आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह दाह संस्कार किया जायेगा. मौके पर जिले के एसपी सहित सभी पुलिस पदाधिकरी मौजूद है.आपको बताये कि आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया गांव के निवासी है,और  2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी थे.

एएसपी के पद पर तैनाती के लिए जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन सिंह मैसूर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनाती के लिए जा रहे थे,लेकिन गंतव्य से महज 10 किलोमीटर पहले ही उनकी कार का टायर फटने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में मौके पर ही मौत हो गई.हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह SDM हैं, जो मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं.हर्षवर्धन की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर पडरिया गांव और उनके रिश्तेदारों में शोक है.

Tags:IPSIPS death in road accidentroad accident in Karnatakatrending newsbiharbihar newsbihar news todaysaharsasaharsa newssaharsa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.