✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: अंधाधुंध फायरिंग से दहला बाढ़ का ये इलाका, एक की मौत, दो घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:53:05 AM

बाढ़(BARH): बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत शाहपुर गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. गांव के निर्लेश यादव नया ट्रक लेने के बाद पूजा के लिए करौता स्थित मां जगदंबा मंदिर गए थे. उनके साथ गांव की ही कई महिलाएं और परिजन पूजा के बाद घर लौट रहे थे. वहीं घात लगाकर शाहपुर गांव के पास कुछ अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

 एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.फायरिंग में कुछ महिलाएं भी घायल हो गई है.सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसी रेफर कर दिया गया है.ग्रामीणों ने बताया कि नया ट्रक लेने के बाद से ही गांव के कुछ लोग उनसे चिढ़े हुए थे. परिजनों ने शाहपुर के नीतीश, रोहित और चंदन पर गोली मारने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि बदमाश कार पर सवार होकर आए थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए.

ग्रामीणों ने मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन को किया जाम 

आक्रोशित ग्रामीणों ने मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया है.ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को फायरिंग की सूचना देने के बाद भी सालिमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर तीन घंटे बाद पहुंची.अंधाधुंध फायरिंग और पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीण कई घंटे से फोरलेन जाम किए हुए है. घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस हटाने के प्रयास में जुटी है.

Tags:firing in patnafiring in patna livefierce firing in patnafiring in patna collegehospital firing in patnapatna firing news todayfiring for parking in patnafiring in patna kankarbagh3 killed in patna firingfiring in patna registry officepatna firing news in hindipatna firing in front of stf adgpatna boring road firingpatna firingpatna firing incidentpatna firing updatepatna firing newspatna park firingpatna firing livepatna firing caselive firing patnapatna firing breakingTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.