पटना(PATNA):सीवान में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में दर्ज केस को लेकर सीवान पुलिस आरजेडी विधायक और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची.पुलिस टीम ने पटना स्थित MLA फ्लैट में छापेमारी की, लेकिन ओसामा अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं मिले.
MLA फ्लैट में की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, आवास के अंदर आरजेडी विधायक के दो-तीन करीबी लोग मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की.पूछताछ के दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है.इसके बाद पुलिस ने स्टे से जुड़े दस्तावेज मांगे है.
जमीन से विवाद संबंधित मामला
बताया जा रहा है कि सीवान में जमीन विवाद से जुड़े मामले में ओसामा शहाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है.