✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: फिर दिनदहाड़े मर्डर से सहमी राजधानी, घर में घुसकर महिला को मारी गई गोली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:25:34 AM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव एक बार फिर सामने आया है. ताजा मामला जानीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

हत्या की वजहों का नहीं हो पाया है खुलासा 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, गोली के खोल और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी गई है.

स्थानीय लोगों में दहशत

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने घर में अकेली थी, तभी अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उसे निशाना बनाया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई.राजधानी में दिनदहाड़े इस तरह की हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है. हाल के दिनों में पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा.

Tags:murder in patnamurder in patna citydouble murder in patnalawyer murder in patnaadvocate murder in patnagangster murder in patnalawyer murdered in patnapatna murderpatna murder crimepatna murder casepatna murder cctvpatna murder newsmurder case patnapatna city murderpatna murder videopatna murder breakingpatna double murderdouble murder patnapatna lawyer murderpatna businessman murderpatna hospital murdergangster murder patnapatna gangster murderTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.