सुपौल (SUPAL): जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. पटना से उदाकिशुनगंज जा रही एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा एनएच-27 पर निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही के पास की बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें बैठे ज्यादातर यात्री घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई.घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 14 लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया.
बताया जा रह है कि तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश में बस से टकरा गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खौ बैठा और वह पलट गई. हादसे में बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ट्रक चालक भी वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.