✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बड़ी खबर: CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 12:56:03 PM

पटना (PATNA): बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया. इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला आरोपी शेखर यादव है, जो बिहार के बांका जिले का निवासी है. इस मामले में मुंगेर के संग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. गुजरात के साणंद क्षेत्र में आरोपी की लोकेशन मिलने पर वहां की पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया.

नायब पुलिस अधीक्षक नीलम गोस्वामी के निर्देश पर साणंद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी.टी. गोहिल ने सर्विलांस टीम को सक्रिय किया. तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को साणंद-कड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी शेखर यादव फिलहाल साणंद के निधराड गांव स्थित थार ड्रायपोर्ट कंपनी में कार्यरत था, जबकि उसका वह बांका जिले के खेरौधा गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है, जो उसे पटना लेकर आ रही है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है.

 

Tags:BADI KHABARbreaking patnacm sCM Samrat ChaudharyCM threatBihar Chief Minister threat newsphone threat to CMBihar crime newpolice arrest threat accusedSanand Gujarat arrest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.