✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING:मोकामा टाल गोलीकांड में चार एफआईआर दर्ज, 28 लोग गिरफ्तार, दो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:39:10 AM

पटना(PATNA):बीते दिनों हुए मोकामा टाल गोलीकांड मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की गई है.पटना पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान पथराव और गोलीबारी की थी.पुलिस ने इस मामले में कई आरोपितों को बीती रात गिरफ्तार किया है.सभी से पूछताछ जारी है. इसके साथ ही वीडियो फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की पहचान और कार्रवाई की जा रही है.

दोनों दलों के समर्थक चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने आए थे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के समर्थक चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद विवाद बढ़कर पथराव और फायरिंग में बदल गया. घटना में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है.आदर्श आचार संहिता लागू रहने के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप में दो थानाध्यक्षों पर विभागीय कार्रवाई की गई है.पटना एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और किसी को भी अफवाह फैलाने से बचने की चेतावनी दी है.

अफवाहों पर ध्यान न दें

लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. फुटेज के आधार पर जांच चल रही है.घटनास्थल के आसपास से 70 से 80 गाड़ियों के गुजरने की जानकारी मिली है, लेकिन किसी वाहन के प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है, एसएसपी ने कहा.पुलिस ने कहा कि मोकामा और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि दोबारा ऐसी कोई घटना न हो.

Tags:dularchand yadav murderdularchand yadav murder newsdularchand yadav murder casedularchand yadav murder livedularchand yadav murder impactdularchand yadav murder updatedularchand yadav murder mokamadularchand yadav murder case updatedularchand yadav murder latest newsdularchad yadav murder livedular chand yadav murderdularchad yadav murder live updatesdular chand yadav murder casemokama dular chand yadav murderdulal chand yadav murder casedularchand yadavdularchand murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.