✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING : एनडीए में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, दिल्ली दौरे से लौटे नीतीश कुमार, जल्द हो सकती है औपचारिक घोषणा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:25:16 PM

पटना (PATNA) : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर अब तस्वीर साफ होती दिख रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद एक सहमति वाला फार्मूला सामने आया है. 

जहां मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बड़े नेताओं के बीच लगभग अंतिम दौर की चर्चा पूरी हो चुकी है और सूत्रों के मुताबिक यह फार्मूला तय हुआ है –

जेडीयू (JDU): 100–102 सीटें

भाजपा (BJP): 100–101 सीटें

चिराग पासवान की पार्टी (लोजपा-रामविलास): 20 सीटें

जीतन राम मांझी की हम (HAM): 10 सीटें

उपेंद्र कुशवाहा की रालमो (RLM): 10 सीटें

सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के समय इस मसले पर लंबी चर्चा हुई और अब इस फार्मूले पर लगभग सहमति बन चुकी है. जिसके बाद नीतीश कुमार देर शाम दिल्ली से पटना लौट आए हैं. 

आने वाले दिनों में दिल्ली में एनडीए की एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले पर औपचारिक मोहर लगने की पूरी संभावना है. 

अब इससे साफ है कि बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अब जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

Tags:biharbihar chunavbihar vidhansabha chunav 2025bihar chunav 2025ndanda seat sharingnda seat sharing 2025vidhansabha chunavbihar election 2025bihar election date

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.