✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING:शीतला मंदिर भगदड़ पर सीएम ने जताया शोक, आपदा विभाग से 4 और सीएम राहत कोष से 2 लाख देने का ऐलान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 1:11:10 PM

नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और वे इससे मर्माहत है. 

 आपदा विभाग से 4 और सीएम राहत कोष से 2 लाख देने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, यानी कुल 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया गया है.

राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.यह हादसा एक बार फिर भीड़-प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है.

Tags:nalanda temple stampedenalanda sheetla mata temple stampedetemple stampede nalandasheetla mata temple stampede nalandashitala mata temple stampedenalanda temple stampede newsstampede at shitala templebihar nalanda temple stampedebihar naland temple stampedenalanda stampedefour women dead in stampede at sheetla mata temple nalandatemple stampede india latestnalanda stampede live updatestemple stampedesheetla mata temple nalandashitala mandir stampedeshitala mata mandir stampede

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.