☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस की बड़ी रेड, जमीन विवाद में गुर्गों की तलाश

BREAKING: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस की बड़ी रेड, जमीन विवाद में गुर्गों की तलाश

पटना (PATNA): पटना जिले के दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस ने छापेमारी की है. यह रेड जमीन से जुड़े एक विवाद के मामले में की गई. जिसमें विधायक के सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए गए है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वादकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. जिसमें बताया गया कि रीतलाल यादव के सहयोगियों ने एक प्लॉट पर बन रही आवासीय बिल्डिंग को जबरन तोड़ दिया. इसी घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की.

कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है

इस पूरे अभियान का नेतृत्व सिटी एसएपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने किया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर तलाशी ली और रीतलाल यादव के करीबी मानें जाने वाले लोगों की तलाश की. फिलहाल कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

विधायक रीतलाल यादव इस समय भागलपुर जेल में बंद है

गौरतलब है कि विधायक रीतलाल यादव इस समय भागलपुर जेल में बंद है. उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उन पर लंबे समय से गंभीर आरोप लगते रहे है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती है. इस पूरे घटनाक्रम पर आरजेडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Published at:23 Jun 2025 05:04 AM (IST)
Tags:ritlal yadavritlal yadav rjdpolice raid in RJD MLA Ritlal Yadav's villageRJD MLA Ritlal Yadav's villagebreaking news patnatrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.