✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: CM नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, 12 लाख युवाओं को दी जाएगी नौकरी

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:44:21 AM

पटना (PATNA): झंडोंतोलन क बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा कि  जब हमारी सरकार 2005 में आई थी तो स्वास्थ्य सेवा की हालत बहुत खराब थी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी थी दवा की कमी थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले लालू प्रसाद यादव के शासन पर जमकर हमला बोला और कहा कि 2005 से पहले हालात बिहार की स्वास्थ्य सेवा की बहुत खराब थी, उसे हमने सुधार किया. अभी 11000 मरिज 1 दिन में अस्पतालों में दिखाने आ रहे हैं. राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या 11 हो गई है 15 और मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है. पीएमसीच को विश्व स्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें लगभग 5000 से अधिक बेड की व्यवस्था की जा रही है.

पुल पुलिया का किया जा रहा है निर्माण

उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा में नए एम्स बनने जा रहा है. राज्य में सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है.राज्य में जाम से छुटकारा पाने के लिए कई एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है. गंगा पर कई निर्माण कार्य भी कराया जा रहे हैं. बख्तियारपुर तक एलिवेटेड रोड दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. पश्चिम गंगा को एलिवेटेड रोड को आर तक ले जाना है और पूर्व की तरफ मोकामा तक ले जाना है.

युवाओं को दी जा रही नौकरी

पहले 10 लाख नौकरी की घोषणा हुई थी अब 12 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक 24 लाख लोगों को रोजगार दे दिया गया है. अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख और लोगों को रोजगार दिया जाएगा . मदरसा के शिक्षकों को सरकारी मान्यता दी गई है और मदरसा के शिक्षकों को सरकारी वेतनमान दिया गया है . कब्रिस्तानों की घेराबंटी लगातार कराई जा रही है .

लालू यादव के कार्यकाल पर बोला हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लाल यादव पर जमकर हमला कहा की 2005 से पहले इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया इन लोगों ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के लिए अपने बेटा बेटी को बढ़ाया और कुछ नहीं किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पटना के गांधी मैदान से विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठा दी है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के द्वारा विशेष सहायता को लेकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि विशेष सहायता दी गई है.

Tags:nitish kumarnitish kumar newsbihar cm nitish kumarnitish kumar resignscm nitish kumarnitish kumar on unemploymenttejashwi yadav 10 lakh jobsjobs for youth in biharnitish kumar on job crisisnitish kumar oath ceremonytejashwi yadav on nitish kumarnitish kumar exclusive10 lakh jobs in biharpm anoounced gvernment jobstejashwi yadav vs nitish kumarnitish kumar vs tejashwi yadavnitish kumar delhi tournitish kumar latest news10 lakh govt jobs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.