✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में आमने-सामने की टक्कर में धू-धू कर जले दो वाहन, चालक गंभीर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 2:04:38 PM

भागलपुर ( BHAGALPUR) : जिले में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए.

ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलसा, इलाज जारी

इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया.. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई.

दो घंटे तक जाम, आवागमन रहा बाधित

हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जाम हटाने की कोशिश की. खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया.

 

Tags:Bhagalpur road accidenttruck and mini truck accident IndiaBhagalpur accident news todayfatal road accident BiharBhagalpur highway accidentvehicles burned after crash

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.