☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर के हबीबपुर में बम बिस्फोट, तीन बच्चे घायल, जांच में जुटी पुलिस 

भागलपुर के हबीबपुर में बम बिस्फोट, तीन बच्चे घायल, जांच में जुटी पुलिस 

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है. हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मैदान में घटना हुई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मैदान में 7 बच्चे खेल रहे थे जो कि इस ब्लास्ट की चपेट में आ गए. इसमें से तीन बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.  घायलों में मोहम्मद इरशाद के दो बेटे मुन्नू और गोलू की स्थिति नाजुक है. बाकी बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस और  एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी. धमाके के बाद मौके पर अफरा तकरी का माहौल हो गया. सिटी एसपी के मुताबिक मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. और मामले की जांच कर रही है

Published at:01 Oct 2024 02:28 PM (IST)
Tags:Bihar newsBhagalpur newsBomb blastBomb blast in BhagalpurBihar police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.