☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में दुर्गा लाइब्रेरी पर बम से हमला, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद 

पटना में दुर्गा लाइब्रेरी पर बम से हमला, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद 

पटना(PATNA): राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में 1 फरवरी की रात  अपराधियों ने दुर्गा लाइब्रेरी में बमबारी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस के खिलाफ भी स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

पटना के  बहादुरपुर थाना प्रभारी योगेश चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे थे. जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश था. पुलिस प्रशासन के सामने ही लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पूरा मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है. जिसके कारण बदमाशों ने दुर्गा लाइब्रेरी पर बम से हमला किया था. दुर्गा लाइब्रेरी के संचालक प्रशांत कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बहादुर थाना में एफ आई आर दर्ज करा दिया है. साथ ही संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दिया है. जिसमें बदमाशों की तस्वीर नजर आ रही है. वहीं इस घटना में किसी के भी हताहत होने खबर नहीं है. 

 

Published at:02 Feb 2023 01:10 PM (IST)
Tags:biharpatnaDurga Library in PatnaBomb attack on Durga Library in Patnapatna police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.