✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में शादीशुदा प्रेमी के दरवाजे से नाबालिग प्रेमिका का शव बरामद,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:24:15 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका का शव मिलने की खबर पर गांव में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है. पुलिस के अनुसार मृतक लड़की के परिजन प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. वही प्रेमी सहित उसके परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस शव को बरामद कर अग्रतर करवाई में जुटी है.घटना पताही थाना के खुटौना गांव की बतायी जा रही है .

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला: थाना अध्यक्ष संजीव कुमार

पताही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि खुटौना गांव के मोहन सिंह के दरवाजे से एक युवती का शव बरामद किया गया है. घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. मृतका के परिजनों द्वारा प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया गया है. आवेदन अभी प्राप्त नहीं है. आवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर कारवाई  की जाएगी. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया गया है. 

Tags:bihar newsmurder in motiharicrime in motiharicrime news biharmotihari police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.