☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: मुजफ्फरपुर में बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, खोजबीन जारी

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. जहां बच्चों से भरी नाव नदी में पलट गई है. बताया जा रहा कि लगभग 34 बच्चे नाव पर सवार थे. अभी 16 बच्चों के लापता होने की सूचना है. मौके पर पुलिस पहुंची है. एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जा रहा है. इस घटना के बाद बच्चों के परिजन में हड़कंप मचा हुआ है. गांव में मातम छा गया है. घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भटगामा के मधुरपट्टी घाट की है. खबर लिखे जाने तक कुछ बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बाकी की तलाश जारी है. वहीं सूचना पर पहुंची बेनीबाद ओपी पुलिस और एसडीएफआर की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी है.

Published at:14 Sep 2023 12:28 PM (IST)
Tags:biharmuzaffarpurBoat full of children capsizes in river in Muzaffarpur
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.