✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : मोतीहारी में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जानिए क्या हुआ

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:24:40 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें लाठी-फट्ठा के साथ गोली भी चली. गोली लगने से जहां एक युवक जख्मी हो गया. वहीं, लाठी के पिटाई से तीन लोग घायल हो गए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जमीन के चलते हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्ष पहले जमादार राय ने ग्रामीण उमाशंकर राय की 17 कट्ठा 2 धूर जमीन रजिस्ट्री कराई थी. जिस पर जमादार राय का कब्जा था. इधर कुछ दिनों से उमाशंकर राय और उनके परिवार के लोग उस जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में थे. मंगलवार को उमाशंकर राय अपने परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर उस खेत पर पहुंचकर उसकी जुताई कराने लगे.

गोली लगी, सिर फटा 

इसकी जानकारी होने पर उसे रोकने के लिए जमादार राय अपने दो बेटे उपेंद्र राय और सिकंदर राय के साथ पहुंचे. जहां पर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान गोली भी चली. गोली उपेंद्र राय के बांह में लगी जबकि मारपीट में उपेंद्र के पिता जमादार राय और सिकंदर राय जख्मी हो गए. वहीं, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे अनिल यादव का सिर फट गया. सभी जख्मियों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

Tags:BIHAR NEWSBIHAR LATEST NEWSCRIME IN MOTIHARIBIHAR CRIME NEWSBIHARMOTIHARI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.