✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बीजेपी के विधानसभा मार्च से पहले शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आज राज्य के सभी स्कूलों का लिया जाएगा जायजा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:30:22 PM

पटना (PATNA) : बिहार में शिक्षकों के मुद्दे , बिगड़ते कानून व्यवस्था और भ्रस्टाचार पर बीजेपी आज विधानसभा मार्च करेगी. यह मार्च गांधी मैदान से शुरू होगा और विधानसभा परिसर तक जाएगा. उससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया.जहां शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि 13 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शि क्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया जाए. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से सभी जिलों के डीएम को प्रेषित किए गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 13 जुलाई को आपके जिले के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है.

पत्र में दिया गया आदेश 

इस पत्र में कहा गया कि आप से अनुरोध है कि अपने जिले के उप समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को इस काम में लगाएं. 13 जुलाई को आपके जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जाए. बता दे की पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो शिक्षक अनुपस्थित हैं, उन्हें निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को लिखा जाए.  साथ ही जो शिक्षक अन्य लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाए.

Tags:BJPassembly marcheducation departmentbiharpoliticsbiharupdatebiharnewsbiharlatestnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.