✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किसी भी कीमत पर जीत चाहती है BJP, बंगाल चुनाव पर मुकेश साहनी ने साधा निशाना

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 3:36:46 PM

पटना (PATNA) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी कीमत पर बंगाल जीतना चाहती है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है. साहनी के अनुसार बंगाल में हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि वहां पक्ष और विपक्ष के बीच तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. साहनी ने कहा कि तीन-तीन लाख जवानों की तैनाती कर दी गई है जो लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है. इस तरह का माहौल बनाकर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है.

वर्तमान सरकार पर निशाना

बिहार की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में भारी धन खर्च किया गया और फिर तीन महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री को हटाकर नई सरकार बना दी गई. उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है और केवल तीन मंत्री ही काम कर रहे हैं जिससे राज्य में प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

महिला आरक्षण बिल को लेकर साहनी ने कहा कि यह बिल 2023 में ही पारित हो चुका है और अब इसमें केवल संशोधन किया जा सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रही है और महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार देने के बजाय भ्रम फैलाया जा रहा है. साहनी के इन बयानों से एक बार फिर चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

 

Tags:Mukesh Sahani on Bengal ElectionBengal Election Political StatementMukesh Sahani BJP CriticismWest Bengal Election News 2026BJP Election Strategy BengalElection Violence Bengal NewsBJP Target Bengal Election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.