✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रमजान में मुसलमानों को छूट देने पर नीतीश कुमार पर बरसे संजय जायसवाल, कह दी बड़ी बात

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:11:59 AM

पटना (PATNA): रमजान आने वाला है ऐसे में नीतीश कुमार ने इसे लेकर एक अहम फैसला लिया है. यह फैसला मुस्लिम कर्मचारियों के लिए है. सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके तहत मुस्लिम कर्मचारियों के काम के समय में बदलाव किया गया है. अब इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के इस फैसले पर एक विवादित बयान दे डाला है. उन्होंने कहा कि जदयू के सरकारी अफसर और राजद के कार्यकर्ताओं के गठजोड़ पीएफआई से है. हिंदुओं को छूट क्यों नहीं मिल रही है.  रामनवमी आ रही है. हिंदुओं को भी पूजा करना होता है. उन्होंने कहा कि अगर नियम बना लिया कि एक घंटा पहले चले आएं और एक घंटा पहले चले जाएं.  जब ऑफिस में चपरासी और किरानी रहेगा ही नहीं तो पहले आकर कोई क्या करेगा. अगर आपको छूट देना ही था तो हिंदुओं को भी 10 दिन का छूट देते. उन्होंने आगे सवाल करते हुए ये कहा कि किसी जाति विशेष को अलग से छूट देने का क्या मकसद है. भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने में बिहार सरकार मदद पहुंचा रही है. संजय जायसवाल के ऐसे बयान पर जमकर आलोचना की जा रही है.

नीतीश ने रमजान पर जारी किया सर्कुलर

दरअसल नीतीश कुमार ने एक  सर्कुलर जारी किया है. जिसके तहत रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों ऑफिस के निर्धारित समय से एक घंटे पहले आने और जाने की अनुमति दी गई है. वो एक घंटे पहले ऑफिस आ सकेंगे और एक घंटे पहले ऑफिस से जा सकेंगे. यह आदेश आने वाले हर रमजान के लिए तय कर लिया गया हैं . सरकार के इस फैसले में सरकारी कर्मचारी, अस्थाई कर्मचारी सहित कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारी शामिल हैं.

 

 

 

Tags:BJPspokespersonNitish KumarRamzan decisionBIHARPOLITICSBIHARUPDATETHENEWSPOSTSanjay Jaiswal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.