✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

PM पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने पटना मे कांग्रेस दफ़्तर के बाहर किया हंगामा, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:33:21 AM

पटना(PATNA):दरभंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज राजधानी पटना में तनाव की स्थिति देखने को मिली. कांग्रेस दफ़्तर के बाहर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जो देखते-देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई.

झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

अचानक हुई इस झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दोनों ओर से कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए उग्र नारेबाजी भी की.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. फिलहाल दोनों दलों के बीच तनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.

प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ

बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है, वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता जानबूझकर उकसावे की राजनीति कर रहे है.

Tags:bjp and congresscongress workers bawalcongress workers jhadapbjp congress warpriyanka gandhi vadra bjp congressbjp congress leaders fightbjp workers fightingbjp vs congresspriyanka varanasi bjp congressbjp congress fight videopriyanka varanasi bjp congress viral videomigrant workerscongress padyatra in begusarairahul gandhi padyatra maarpitcongress partycongresscongress varanasi fightindian national congresscongress party newsTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.