✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में उतरी बीजेपी, गिरिराज ने कहा नीतीश में हिम्मत है, तो गिरफ्तार करके दिखाएं

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:46:49 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के आगमन पर शुरु हुआ विवाद थमता दिखाई नही दें रहा है. जब से मंत्री तेजप्रताप यादव ने बाबा के खिलाफ मोर्चा खोला है. तब से लगातार राजनीति सरगर्मी भी तेज होती जाती रही है.पक्ष-विपक्ष इसको लेकर एक-दूसरे पर हमलावर है. तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर आरजेडी के विरोध में बिहार सरकार पर तीखा हमला किया है. साथ ही कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

कांग्रेस तानाशाही रवैया अपना रही है- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस तानाशाही रवैया अपना रही है. क्योंकि राहुल गांधी की दादी भी तानाशाही में इमरजेंसी लागू किया था. बजरंग दल हमेशा से अच्छा काम करती आई है. यह मुस्लिम परस्त राजनीति के तहत बजरंग दल को बैंन करने की बात कर रहे हैं. लेकिन पीएफआई संगठनों पर बैंन करने की बात नहीं कहते हैं. आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरा बस चले तो राहुल गांधी की सोच वालों को बैंन कर देंगे.

बिहार सरकार में हिम्मत है, तो धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करके दिखाए- गिरिराज सिंह

इसके साथ ही बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी के जैसे गिरफ्तार कराने का बयान दिया था. इसका पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर बिहार सरकार में हिम्मत है, तो धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करके दिखाए. ये सब मुस्लिमों को खुश करने के लिए किया जा रहा है. गांधी मैदान में समुदाय विशेष को कार्यक्रम करने की अनुमति दी जा रही है. जबकि धर्म गुरुओं को रोका जा रहा है. अगर सरकार में हिम्मत है तो बिहार के मंदिरों को तोड़कर दिखाए. सत्ता के नशे में अगर ऐसा करेंगे तो जलकर भस्म हो जाएंगे.

Tags:BJP came to the rescue of BabaGiriraj said if Nitish has couragethen show him by arresting him

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.