✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा में बाईक चोर गिरोह का खुलासा, 11 बाईक बरामद, पांच गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 3:28:12 PM

आरा : मुख्यालय में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गिरोह बाईक चोरी कर बेचने का काम करता था

एसडीपीओ राज कुमार शाह ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार के कई जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था. चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी के आदेश पर एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें नगर थाना के थानाध्यक्ष देव राज राय के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया.

11 बाईक जब्त, 5 शख्स चढ़े पुलिस के हत्थे

टीम ने धरहरा, बड़हरा, चांदी और बबुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. साथ ही गिरोह से जुड़े 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजने की तैयारी की जा रही है. एसडीपीओ शाह ने कहा कि इस कार्रवाई से जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Tags:Ara bike theft gang bustedBike theft gang exposed in AraAra police bike theft case11 stolen bikes recovered AraFive arrested in bike theft AraBihar bike theft newsAra crime news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.