✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहटा : संदिग्ध परिस्थिति में चौकीदार का शव बरामद, ईंट पत्थर से कुचकर की गई हत्या 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:33:52 PM

बिहटा(BIHTA): बिहटा से बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए खाकी धारक चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. चौकीदार के घर के कुछ ही दूरी पर उसका शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि चौकीदार की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या की है.  घटना थाना क्षेत्र के बोरिंग ऑफिस परिसर की बताई जाती है. 

मृतक चौकीदार की पहचान बिहटा के गोरिया स्थान निवासी स्व देवनारायण पासवान का 40 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान के रूप में हुई है. मृतक थाना में चौकीदार का काम करता था. वर्दी में ही उसका शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं. बताया जाता है कि हत्या ईंट और पत्थर से कुचलकर की गई है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

क्या है पूरी घटना 

परिजनों को जब सुबह यह पता चला राकेश पासवान का शव बोरिंग ऑफिस परिसर में पड़ा हुआ है तो परिजनों में चीत्कार मच गया. वहीं परिजनों का कहना है कि इस मामले में अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर हत्या किसने की है. किसी से विवाद भी नहीं चल रहा था. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज रही है. शव से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि चौकीदार और पुलिस की हत्या कर दी जा रही है तो आप लोगों का सुरक्षा कैसे हो पाएगा. इस मामले में मृतक चौकीदार राकेश पासवान का पुत्र शिवम कुमार का कहना है कि कल शाम से ही पापा घर पर नहीं आए और सुबह में हमें जानकारी मिली कि बगल के ही बोरिंग ऑफिस परिसर में शव पड़ा हुआ है. इसके बाद हम पूरा परिवार के साथ आए तो देखा हमारे पापा की मौत हो चुकी है.

थाना अध्यक्ष सनौवर खान ने कहा मामले की हो रही जांच 

वहीं इस मामले में बिहटा थाना अध्यक्ष सनौवर खान ने बताया कि सूचना के बाद यहां पहुंचे तो देखा कि शव पड़ा हुआ है. ईट पत्थर पड़ा हुआ है इसकी जांच चल रही है फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.  

Tags:bihar newsbihta news updateThe dead body of the watchman was recovered in suspicious circumstances

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.