✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

काफिले को रोकर चाय की चुस्की ले रहे थे बिहार के तेजस्वी यादव, तभी ट्रक ने कार में मार दी जोरदार टक्कर, दो की हालत नाजुक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:52:43 AM

 वैशाली(VAISHALI):बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी. यह दुर्घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के पास हुई.हादसे में तेजस्वी यादव के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और गाड़ी के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है.

पढ़ें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर पटना लौट रहे थे. इस दौरान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में गोड़िया पुल के पास वे चाय पीने के लिए कुछ देर रुके, तभी अचानक एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से आकर काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में रामनाथ यादव, ललन कुमार और धरविर कुमार नामक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना,उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ ही दूरी पर थे, अगर ट्रक अनियंत्रित होकर आगे आ जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक बड़ी चुनौती बन चुकी है और हर दिन हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे है, उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया गया है.शुरुआती जांच में ट्रक की तेज गति और चालक की लापरवाही सामने आई है.वहीं, वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. यदि आवश्यकता पड़ी तो उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा.

Tags:accidentroad accident in vaishalitejswi yadav convoyaccident news vaishalitrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todayvaishalivaishali newsvaishali news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.