☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार की स्वास्थ्य बदहाल, एक्सरे के लिए घंटों भटकते रहे पुलिसकर्मी, एक्सरे रूम में लटका रहा ताला 

बिहार की स्वास्थ्य बदहाल, एक्सरे के लिए घंटों भटकते रहे पुलिसकर्मी, एक्सरे रूम में लटका रहा ताला 

कैमूर (KAIMUR): बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था अक्सर सवालों के घेरे में रहती है. स्वास्थ्य विभाग तो बड़े बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत में होता कुछ और ही है. कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में देर रात्रि 11 बजे चांदनी चौक पर ड्यूटी के दौरान एक मोहनिया थाने के जमींदार को चोट लग गया. चोट लगने के बाद मोहनिया थाने के चौकीदार और जमींदार दोनों मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने तो उनका दवा लिख दिया लेकिन हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें एक्सरे कराने की बात कही. जब एक्सरे रूम के पास जमींदार और चौकीदार पहुंचे तो एक्सरे रूम में ताला लटक रहा था और ड्यूटी में तैनात अस्पताल कर्मी घंटों इंतजार करने के बाद गायब मिले. एक्सरे रूम के बाहर और इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक पर्ची पर लिखा था एक्सरे 24 घंटे उपलब्ध है और एक्सरे ऑपरेटर का मोबाइल नंबर भी नीचे दिया गया था. लिखे गए मोबाइल नंबर पर कई बार फोन लगाया गया लेकिन जवाब नहीं आया. आधा घंटा तक लगातार फोन करने के बाद एक बार जब फोन उठा भी तो सुबह एक्सरे करने की बात कही. जिससे दर्द से कराह रहे जमींदार घंटों अस्पताल कैंपस का चक्कर लगाता रहा.

मोहनिया थाने के जमींदार बिंदेश्वरी सिंह बताते हैं चांदनी चौक पर ड्यूटी में तैनात थे. एक बाइक वाला बाइक से गिरा हुआ था. हम उठाने गए तो वह उठ कर भागने लगा. उसी क्रम में मुझे चोट आ गई. चोट आई तो इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल आए तो डॉक्टर साहब देखे तो एक्सरे कराने के लिए बोले और एक्सरे वालों को घंटों फोन कर रहे हैं कोई नहीं आ रहा है.

वही मोहनिया थाने के रात्रि गश्ती के वीरेंद्र पासवान बताते हैं कि हम लोग नाइट गस्ती में थे चांदनी चौक पर एक बाइक सवार गिरा हुआ था उसको उठाने के क्रम में भागने लगा जिससे चोट आ गई और हम लोग अनुमंडल अस्पताल में आए. घंटों से हम लोग परेशान हैं डॉक्टर साहब एक्सरे करने के लिए कहें और एक्सरे वाला गायब है, फोन भी नहीं उठा रहा है और फोन उठाया तो बोला कि सुबह आएंगे तब एक्सरे करेंगे. डॉक्टर साहब बोले कि आप फोन करते रहिए हम लोग फोन कर रहे हैं और घंटों से परेशान है चोट लगा है दर्द हो रहा है.

वहीं रात्रि ड्यूटी में तैनात अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक बताते हैं पुलिस वाले जो आए हैं ड्यूटी में थे चोट आई है .इलाज हमने किया है और इनको एक्सरे लिखा था. एक्सरे 24 घंटा उपलब्ध है एक्सरे वाले फोन करने पर आते हैं, लेकिन तीन लोग हैं एक्सरे करने के लिए कोई भी नहीं आ रहा है. नंबर नाम बता दिए हैं यह लोग अपना फोन करके बुला ले. 

Published at:07 Feb 2023 05:06 PM (IST)
Tags:BiharKaimurBihar's health deteriorated
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.